क्रिकेट ट्रॉफी पर आजाद ब्वॉयज का कब्जा, फाइनल में लिटिल हीटर को हराया

 


भिलाई | भिलाई-3 बिजली नगर मैदान में हुई क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी-2025 पर आजाद ब्वॉयज ने कब्जा किया। फाइनल में लिटिल हीटर को 11 रन से पराजित किया। इस रात्रिकालीन टूर्नामेंट को आयोजित करने वाली टीम लिटिल हीटर ने टॉस जीता और पहले खेलने के लिए आजाद ब्वॉयज को आमंत्रित किया। आजाद ब्वॉयज ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 49 रन बनाए। 50 रन के मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए लिटिल हीटर की टीम सिर्फ 38 रन ही बना पाई।

इस तरह आजाद ब्वॉयज ने यह मैच 11 रन से जीत लिया और टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। इससे पहले पुरस्कार वितरण समारोह में आए अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दोनों टीमों से बेहतर खेल के प्रदर्शन की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों के कार्यों की अतिथियों ने सराहना की साथ ही खिलाडियों के खेल भावना के साथ प्रदर्शन को भी प्रतियोगिता की उपलब्धि बताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post