CG Board Result 2025: 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर बड़ा अपडेट, इस माह जारी होंगे परिणाम!
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 26 मार्च से शुरू होगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने मूल्यांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए राज्य भर में 36 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए हैं।
मूल्यांकन प्रक्रिया का प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश रविवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, बालोद में मूल्यांकनकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बोर्ड अध्यक्ष रेणु पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू ने किया। जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मर्केले और डीपी कोसरे के मार्गदर्शन में मुख्य परीक्षकों एवं उपमुख्य परीक्षकों को मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
मूल्यांकन केंद्र अधिकारी अरुण कुमार साहू ने बोर्ड के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य मूल्यांकन की तकनीकी और सिद्धांतों से परीक्षकों को परिचित कराना है ताकि उत्तर पुस्तिकाओं का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन किया जा सके।
मूल्यांकन प्रक्रिया की अहम बातें
समय-सीमा: मूल्यांकन कार्य सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक दो पालियों में संपन्न होगा।
उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन: प्रत्येक परीक्षक को पहली पाली में 20 उत्तर पुस्तिकाएं और दूसरी पाली में 20 उत्तर पुस्तिकाएं जांचनी होंगी।
सुरक्षा नियम: मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल, हैंडबैग या पर्स ले जाना प्रतिबंधित होगा।
आदर्श उत्तर: मूल्यांकनकर्ताओं को अपने विषय के तीन सेटों का संक्षिप्त आदर्श उत्तर तैयार करना अनिवार्य होगा।
पहला चरण: 26 मार्च से मूल्यांकन कार्य की शुरुआत होगी, जिसमें 18 मार्च तक हुई परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी।
