सुपेला मार्केट में आज धूमधाम से मनाया जाएगा श्री स्वामी समर्थ प्रकट उत्सव

सुपेला मार्केट में आज धूमधाम से मनाया जाएगा श्री स्वामी समर्थ प्रकट उत्सव

भिलाई। चैत्र शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर आज सुपेला मार्केट प्रांगण में श्री स्वामी समर्थ महाराज का भव्य प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री स्वामी समर्थ उपासना मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का यह 16वां वर्ष है, जिसमें भक्ति और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिलेगा।



कार्यक्रम सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा, जिसमें भक्तगण स्वामी समर्थ की पूजा-अर्चना करेंगे। भक्ति संगीत, भजनों की अंताक्षरी और भजन लेखन प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम भक्तों में विशेष उत्साह भरेंगे। इसके अलावा, स्वामी समर्थ के जीवन पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की जाएगी और उनकी जीवनगाथा पर प्रकाश डाला जाएगा।

इस आयोजन की जानकारी उपासना मंडल के अध्यक्ष अभय वडनेरकर ने दी। भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे इस आध्यात्मिक आयोजन में सम्मिल

Post a Comment

Previous Post Next Post