दुर्ग महापौर घोषित की MIC सदस्यों की सूची – जानिए किसे मिला कौन सा विभाग!
भिलाई। दुर्ग नगर निगम में महापौर अलका बाघमार ने देर रात MIC (महापौर परिषद) के सदस्यों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी। इस सूची में नगर निगम के महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गई हैं। जानिए, किसे कौन सा विभाग मिला
MIC सदस्यों और उनके विभागों की सूची:
1️⃣ वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण समिति – नरेंद्र बंजारे
2️⃣ सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य समिति – मनीष साहू
3️⃣ नगरीय नियोजन एवं लोक कर्म समिति – देवनारायण चन्द्राकर
4️⃣ जलकार्य समिति – लीना देवांगन
5️⃣ राजस्व समिति – चन्द्रशेखर चन्द्राकर
6️⃣ अग्निशमन, विद्युत आपूर्ति एवं यांत्रिक समिति – ज्ञानेश्वर तामकर
7️⃣ गरीबी उन्मूलन एवं समाज कल्याण समिति – शिव नायक
8️⃣ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा समिति – नीलेश अग्रवाल
9️⃣ शिक्षा, खेल-कूद एवं युवा कल्याण समिति – लीलाधर पाल
🔟 पर्यावरण एवं उद्यानिकी समिति – काशीराम कोसरे
1️⃣1️⃣ सांस्कृतिक, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण समिति – हर्षिका संभव जैन
1️⃣2️⃣ महिला एवं बाल विकास समिति – शशि साहू
नगर विकास को मिलेगी नई रफ्तार!
महापौर अलका बाघमार द्वारा घोषित यह नई टीम शहर की उन्नति और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए तैयार है। MIC के सदस्यों को सौंपे गए विभागों के जरिए नगर निगम के विभिन्न कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी।
क्या यह नई टीम शहर के विकास को गति दे पाएगी? अपनी राय हमें बताएं!