बहनों ने मिलकर उड़ाए 26 लाख के गहने, बिलासपुर की हाई-प्रोफाइल ज्वेलरी चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार
बिलासपुर | एक शातिर गिरोह ने बिलासपुर के ज्वेलरी बाजार में खलबली मचा दी है। तीन फुफेरी और ममेरी बहनों ने मिलकर एक ज्वेलरी शॉप से 26 लाख रुपए के गहने चुरा लिए। ये महिलाएं पिछले 3 सालों से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही थीं। अब पुलिस ने तीनों महिलाओं और एक आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
शॉपिंग की आड़ में चोरी, कैमरे में कैद
बिल्हा के शिवशंकर ज्वेलर्स की ये "ग्राहक" अक्सर कार में आकर खरीदारी का नाटक करतीं और मौका मिलते ही सोने-चांदी के जेवर पार कर देतीं। दुकान संचालक मनोहर जायसवाल को शक हुआ तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कैमरे में महिलाएं गहनों को गायब करते हुए साफ नजर आईं।
गिरफ्त में आए 4 आरोपी, लाखों का माल बरामद
6 अप्रैल को एक बार फिर जब मुख्य आरोपी संजना साहू (25) दुकान पहुंची, तो दुकान मालिक ने उसे रंगे हाथों पकड़वाया। पूछताछ में संजना ने अपनी बहनों सीमा साहू (30) और अनिता साहू (25) के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया।
पुलिस ने इनके पास से 230 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी और 4.47 लाख नगद बरामद किए। संजना का पति कोमल साहू (26) भी इस जाल में शामिल निकला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गहने खपाने वाले अभी भी फरार
पुलिस के मुताबिक, चोरी के गहनों को बेचने का काम आरोपी महिलाओं के पति करते थे। कई गहनों को अलग-अलग दुकानों में बेचा गया है। फिलहाल, गहने खरीदने वाले दुकानदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
चौंकाने वाली बात ये है कि इस 'फैमिली गैंग' ने इतनी बड़ी वारदात को इतने सालों तक कैसे छुपाए

