शाहरुख खान के खिलाफ कोर्ट में याचिका: भ्रामक विज्ञापन का आरोप, आज रायपुर में अहम सुनवाई

शाहरुख खान के खिलाफ कोर्ट में याचिका: भ्रामक विज्ञापन का आरोप, आज रायपुर में अहम सुनवाई

रायपुर | बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर विवादों में हैं। रायपुर के सिविल कोर्ट में उनके खिलाफ एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें उन पर भ्रामक विज्ञापन करने का आरोप लगाया गया है। इस केस में कोर्ट आज यह तय करेगा कि शाहरुख खान समेत अन्य पक्षों को नोटिस भेजा जाए या नहीं

यह याचिका रायपुर के निवासी और पेशे से वकील फैजान खान ने दाखिल की है। फैजान का कहना है कि देश की बड़ी कंपनियां भ्रामक विज्ञापनों के जरिए आम जनता, खासकर युवा, महिलाएं और बच्चे को गुमराह कर रही हैं। उनका यह भी दावा है कि इससे बीमारि


यों और आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं
बढ़ रही हैं।

वकील विराट वर्मा, जो फैजान खान की ओर से केस लड़ रहे हैं, ने बताया कि ये कंपनियां बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल करती हैं, जिससे विज्ञापनों का प्रभाव और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट से नोटिस जारी नहीं हुआ, तो वे इस मामले को हाईकोर्ट तक ले जाएंगे

इस केस में गूगल, अमेजन, यूट्यूब, आईटीसी, हेड डिजिटल वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ-साथ शाहरुख खान को भी प्रतिवादी बनाया गया है।




Post a Comment

Previous Post Next Post