बेटी-दामाद ने पिता को उतारा मौत के घाट, मां ने दिया साथ: रेप का आरोपी था पिता, शव को खेत में जला दिया

बेटी-दामाद ने पिता को उतारा मौत के घाट, मां ने दिया साथ: रेप का आरोपी था पिता, शव को खेत में जला दिया

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटी-दामाद और मां ने मिलकर पिता की हत्या कर दी। वजह जानकर हर कोई हैरान है — मृतक रॉकी लांजेवार पर बेटी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।



झगड़ा, गाली-गलौज और फिर मौत

6 अप्रैल की रात, भिलाई पॉवर हाउस क्षेत्र में शराब के नशे में रॉकी लांजेवार ने पत्नी, बेटी और दामाद से जमकर गाली-गलौज की। बेटी सृष्टी गजभिये का आरोप है कि उसके पिता ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

गुस्से में आकर सृष्टी और उसके पति दुल्यांश ने रॉड से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही रॉकी की मौत हो गई।

लाश को मेटाडोर में ले जाकर जलाया

हत्या के बाद तीनों ने मिलकर लाश को साड़ी में लपेटा और मेटाडोर में भरकर खेत में ले गए। सुनसान उमदा-पथर्रा मार्ग के पास शव पर मिट्टी तेल डालकर जिंदा जला दिया गया।

2 दिन बाद अधजली लाश मिली, साइबर ग्रुप से पहचान

शव इतना जला था कि पहचान मुश्किल हो रही थी। पुलिस ने साइबर प्रहरी ग्रुप में फोटो डाला, जिसमें रॉकी के हाथ के टैटू से एक युवक ने पहचान की।

त्रिनयन एप से मिला ट्रक, खुली साजिश की परतें

सीसीटीवी फुटेज और त्रिनयन एप की मदद से पुलिस ने उस ट्रक को ट्रैक किया जिसमें शव ले जाया गया था। गाड़ी नंबर MH 40 BL 9629 की लोकेशन और समय ने पूरे मामले को उजागर कर दिया।

गिरफ्त में आए आरोपी

दामाद: दुल्यांश गजभिये (21)

बेटी: सृष्टी गजभिये (20)

पत्नी: मोहनी लांजेवार (35)

तीनों गिरफ्तार, समाज को झकझोर देने वाला मामला

यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि पारिवारिक विश्वास के खंडहर में बदलने की दर्दनाक कहानी है। जहां एक बेटी को न्याय चाहिए था, लेकिन रास्ता ऐसा चुना जिसने तीन और ज़िंदगियों को तबाह कर दिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post