छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम शुरू: बिलासपुर में पारा 41° पार, रायपुर तपने लगा, बस्तर में आंधी-बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम शुरू: बिलासपुर में पारा 41° पार, रायपुर तपने लगा, बस्तर में आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से साफ मौसम और तेज धूप के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को बिलासपुर 41 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा, जबकि राजधानी रायपुर का पारा 40.8 डिग्री पर पहुंच गया।

चुभती धूप, झुलसाने वाली गर्मी

प्रदेश में सुबह से ही तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर के समय सूरज की किरणें चुभन पैदा कर रही हैं। लोग चेहरे ढंककर और छाता लेकर बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ सकता है

बिलासपुर सबसे गर्म

अधिकतम तापमान: 41°C

न्यूनतम तापमान: 22.9°C

स्थिति: प्रदेश का सबसे गर्म शहर, सूरज की तपिश ने लोगों को घरों में कैद कर दिया।

रायपुर में भी गर्मी का कहर

अधिकतम तापमान: 40.8°C (सामान्य से 2.2°C अधिक)

न्यूनतम तापमान: 25°C

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पारा 41 डिग्री के पार जा सकता है।

बस्तर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट

8 से 10 अप्रैल के बीच बस्तर क्षेत्र में मौसम करवट ले सकता है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से यहां आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं।

जगदलपुर: 38.5°C

दंतेवाड़ा: 36.7°C

सरगुजा संभाग में भी तापमान बढ़ा

अंबिकापुर: 37.5°C

न्यूनतम तापमान: 19°C

सरगुजा के जिलों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है।



अप्रैल के तीसरे-चौथे सप्ताह में और बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल के तीसरे और चौथे सप्ताह में गर्मी और तेज हो सकती है। इस दौरान हीटवेव की स्थिति बन सकती है और तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

रातें भी गर्म रहने की संभावना है, जिससे लोगों को 24 घंटे गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

सावधानी बरतें:

दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें

पानी, छाता और टोपी का इस्तेमाल करें

बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें




Post a Comment

Previous Post Next Post