दीपका खदान में अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार, ग्रामीण से 45 लीटर महुआ शराब जब्त

दीपका खदान में अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार, ग्रामीण से 45 लीटर महुआ शराब जब्त

कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दीपका खदान क्षेत्र में घुम-घुमकर शराब बेचने वाले सुभाष नगर निवासी मनोज कुमार पांडे (40) को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसकी तलाशी में 34 पाव अवैध शराब और 850 रुपये नगद जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने खदान क्षेत्र में शराब बेचने की बात स्वीकार की है।



इधर, हरदीबाजार पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में ग्राम अंडीकछार धनवारपारा निवासी राजकुमार अगरिया (40) को 45 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी अपने घर के परछी में शराब छिपाकर बेच रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। सीएसपी विमल कुमार पाठक ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब या असामाजिक गतिविधियां दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस जिले को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।



Post a Comment

Previous Post Next Post