दुर्ग में दरिंदगी की हदें पार: 6 साल की मासूम की कार में मिली लाश, सिगरेट से दागा, करंट देकर उतारा मौत के घाट; गुस्साई भीड़ ने आरोपी का घर फूंका

दुर्ग में दरिंदगी की हदें पार: 6 साल की मासूम की कार में मिली लाश, सिगरेट से दागा, करंट देकर उतारा मौत के घाट; गुस्साई भीड़ ने आरोपी का घर फूंका

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गुस्से और ग़म में डुबो दिया। रामनवमी के दिन कन्या भोज में शामिल होने गई एक 6 साल की मासूम बच्ची की लाश पड़ोस में रहने वाले युवक की कार से संदिग्ध हालत में बरामद हुई। बच्ची के शरीर पर सिगरेट से जलाए जाने के निशान, चेहरे पर खरोंचें, होंठ और नाक से निकला खून और अकड़े हुए हाथ—यह सब इस अमानवीय अपराध की बर्बरता को बयां कर रहे हैं।


सुबह गई थी पूजा में, शाम को मिली खौफनाक मौत

रविवार सुबह 9 बजे मासूम बच्ची पास के मंदिर में आयोजित कन्या भोज में शामिल होने गई थी। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी। शाम को पड़ोसी युवक की कार से बच्ची की लाश बरामद हुई, जो सीट के नीचे बुरी हालत में पड़ी थी।

शरीर पर जलने के निशान, पोस्टमार्टम में करंट से मौत की पुष्टि

डॉक्टरों की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की मौत इलेक्ट्रिक शॉक से हुई है। साथ ही उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें भी मिली हैं, जिससे परिजनों ने रेप और हत्या की आशंका जताई है।

आरोपी की पहचान, कार से खुद दी लाश मिलने की ‘जानकारी’

मृतका की दादी ने बताया कि युवक दिनभर अपनी कारों के पास घूमता दिखा। वही शाम को सामने आया और बोला, "बच्ची कार में है।" कार लॉक थी, उसने ही चाबी से दरवाज़ा खोला। जब अंदर झांका गया, तो बच्ची की लाश खून और घावों से लथपथ सीट के नीचे पड़ी थी।

गुस्साई जनता का फूटा ग़ुस्सा, आरोपी का घर और वाहन जलाया

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। भीड़ ने आरोपी बादल के घर पर हमला कर दिया, उसकी कार और घर को आग के हवाले कर दिया। आगजनी में बाइक और घर का काफी हिस्सा जलकर खाक हो गया। आरोपी का परिवार घर में ताला लगाकर भाग चुका है।

“मेरी बच्ची सुबह मुस्कुरा रही थी… शाम को लाश बनकर लौटी” – मां का दर्द

मासूम की मां ने रोते हुए कहा, “सुबह मेरी बेटी हंसते-खेलते मंदिर गई थी। शाम को उसका शव देखकर मेरी दुनिया उजड़ गई।” परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोषियों को फांसी देने की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी हिरासत में

मोहन नगर थाना प्रभारी शिव कुमार चंद्रा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। मौके पर पुलिस बल तैनात है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

ये कोई हादसा नहीं, इंसानियत के खिलाफ अपराध है। बच्ची के लिए न्याय की मांग पूरे शहर की आवाज़ बन चुकी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post