रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक करते समय कार से भिड़ी बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक करते समय कार से भिड़ी बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों युवक एक शोभायात्रा देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।



हादसा कोतरा रोड थाना क्षेत्र के गेजामुड़ा मार्ग पर रात के समय हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस ने कार चालक और ट्रक से जुड़े तथ्यों को भी खंगालना शुरू कर दिया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post