रायपुर में दो सगे भाइयों को अवैध हुक्का बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन भाइयों ने शहर के बीचों-बीच एक छोटी सी चाय की दुकान के बहाने हुक्का बेचने का गैरकानूनी धंधा चला रखा था।

रायपुर में दो सगे भाइयों को अवैध हुक्का बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन भाइयों ने शहर के बीचों-बीच एक छोटी सी चाय की दुकान के बहाने हुक्का बेचने का गैरकानूनी धंधा चला रखा था। 


पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में उनके ठिकानों से लगभग 20 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। हैरानी की बात यह है कि दोनों भाई पहले भी इस अपराध के लिए जेल जा चुके हैं।

पुलिस को 8 अप्रैल की रात जानकारी मिली कि खम्हारडीह इलाके के राजीव नगर में एक घर में भारी मात्रा में हुक्का और उससे जुड़ा सामान जमा किया गया है, जहां से इसे गैरकानूनी तरीके से बेचा जा रहा है। पुलिस ने पहले एक मुखबिर को ग्राहक बनाकर भेजा और जानकारी की पुष्टि होने के बाद छापेमारी की। छापे के दौरान घर में एक कमरा हुक्का के सामान से भरा हुआ मिला। वहां से पुलिस ने रमेश लाल मंदानी नामक शख्स को हिरासत में लिया।




इसके साथ ही, गोलबाजार थाना पुलिस ने जयस्तंभ चौक के नजदीक एक चाय की दुकान पर छापा मारा, जहां दूसरा भाई सुरेश कुमार मंदानी हुक्का बेचते पकड़ा गया। दोनों भाइयों के पास से हुक्का पॉट, पाइप, कोयला, कई प्रकार के फ्लेवर, तंबाकू और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की गई।

जब्त किए गए सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों भाई पहले भी हुक्का बेचने के जुर्म में पकड़े जा चुके थे और जेल की सजा काट चुके हैं। फिलहाल, दोनों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post