बलौदाबाजार हिंसा केस: 7 महीने बाद रिहा हुए देवेंद्र यादव, बर्थडे के अगले दिन सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत

 


छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा केस में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव 7 महीने बाद जेल से रिहा हुए। सुप्रीम कोर्ट ने उनके बर्थडे के अगले दिन 20 फरवरी को ज़मानत दी। वे 188 दिन से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे।

रिहाई के बाद देवेंद्र यादव सीधे भिलाई के खुर्सीपार में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां सतनामी समाज, यादव समाज और अन्य जमानत पर रिहा हुए लोग मौजूद रहेंगे। वहीं, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी समेत 112 लोगों को भी हाईकोर्ट से ज़मानत मिली है

क्या था पूरा मामला?

10 जून 2024 को बलौदाबाजार में सतनामी समाज ने जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया था। इस दौरान भीड़ ने कलेक्टर और एसपी ऑफिस में आगजनी कर दी। हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया और कई लोगों को गिरफ्तार किया।

इस हिंसा के मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर भीड़ को भड़काने और आंदोलनकारियों का समर्थन करने का आरोप लगा। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर 17 अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद वे 188 दिन जेल में रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post