मराठी क्राइम थ्रिलर ‘जिलाबी’, जो जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. इसे दर्शक 21 फरवरी, 2025 से अल्ट्रा प्ले ओटीटी और अल्ट्रा झकास ओटीटी पर हिंदी और मराठी दोनों में देख सकते हैं.
ऑफिस (Office)
यह अपकमिंग तमिल कॉमेडी सीरीज हंसी से भरपूर मनोरंजन के लिए तैयार है. इसमें गुरु लक्ष्मण सबरीश, स्मेहा, कीर्तिवेल, केमी, परांथामन, थमिजवानी, सरिथिरन, शिव अरविंद, प्रैंकस्टर रघु और टीएसआर जैसे स्टार्स हैं. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
बेबी जॉन (Baby John)
वरुण धवन की मास एक्शन एंटरटेनर बेबी जॉन सिनेमाघरों में रिलीज होने के छह सप्ताह बाद ओटीटी पर आ गई है. एटली की तमिल ब्लॉकबस्टर थेरी की रीमेक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन अब स्ट्रीमिंग पर नए दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद है. फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.
रास्ता (Raasta)
रास्ता का प्रीमियर 21 फरवरी, 2025 से मनोरमामैक्स पर होगा. इसमें शहाना और फैजल ओमान की एक भावनात्मक जर्नी दिखाई गई है. जिसमें शहाना की मां को ढूंढना है, जो आश्चर्यजनक रूप से 22 वर्षों से लापता है.
