भयानक हादसा: कोरबा में नहर में गिरी पिकअप, 5 लोग लापता, रेस्क्यू जारी

भयानक हादसा: कोरबा में नहर में गिरी पिकअप, 5 लोग लापता, रेस्क्यू जारी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार से जा रही एक पिकअप वाहन नहर में जा गिरी, जिसमें करीब 12 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में दो मासूम बच्चे और तीन महिलाएं नहर की तेज धार में बह गए हैं। अभी तक इन पांचों का कोई सुराग नहीं मिला है और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।



घटना उरगा थाना क्षेत्र के बमड़वारानी जर्वे गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार सभी लोग सक्ती जिले के रेडा गांव से मुकुंदपुर जा रहे थे। रास्ते में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप नहर में जा समाई। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि 5 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और अन्य आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। नगर सेवा के गोताखोरों और पुलिस की संयुक्त टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

घटनास्थल से सामने आईं तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं।

नहर के तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू में मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन हर संभव प्रयास किया जा रहा है।





Post a Comment

Previous Post Next Post