OMG! अंबिकापुर PG कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही: मरी छिपकली वाला पानी पीकर कई छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती

OMG! अंबिकापुर PG कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही: मरी छिपकली वाला पानी पीकर कई छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले कॉलेज में जब ज़हर घुल जाए तो सवाल उठना लाज़मी है। अंबिकापुर के प्रतिष्ठित पीजी कॉलेज में लापरवाही की सारी हदें पार हो गईं, जब वाटर कूलर के फिल्टर में मरी हुई छिपकली मिली और वही पानी छात्र पीते रहे!



इस खौफनाक लापरवाही के बाद कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पूरे कॉलेज परिसर में डर और गुस्से का माहौल है।

छात्र बोले—कई बार दी थी जानकारी, फिर भी कोई सुनवाई नहीं

छात्रों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को पहले ही कॉलेज प्रशासन के सामने उठाया गया था, लेकिन प्रिंसिपल स्नेहलता श्रीवास्तव समेत जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे रहे।

कॉलेज में केवल एक ही वाटर कूलर चालू हालत में था, वह भी बदहाल। छात्रों का कहना है कि शनिवार को ही मरी हुई छिपकली की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक न तो फिल्टर बदला गया और न ही सफाई हुई। कई अन्य फिल्टर बाथरूम के पास लगे हैं या पूरी तरह जंग लगे हैं।

प्राचार्य का बचाव—कलेक्टर के ब्रीफिंग में थे व्यस्त

जब यह मामला तूल पकड़ने लगा तो कॉलेज की प्राचार्य ने सफाई दी कि छात्र नेताओं से बात की गई है और सफाई के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने इसे लापरवाही मानने से इनकार करते हुए कहा कि "कल कलेक्टर की ब्रीफिंग थी, हम उसी में व्यस्त थ

छात्र बोले—सिस्टम की सड़ांध पी रहे हैं हम!

दुर्गंध के बावजूद छात्रों को मजबूरी में वही जहरीला पानी पीना पड़ा क्योंकि कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं था। अब सवाल उठ रहा है कि जब छात्रों की जान जोखिम में हो, तो ऐसी लापरवाही को कब तक नजरअंदाज किया जाएगा?

Post a Comment

Previous Post Next Post