बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई। बॉलीवुड के प्रतिष्ठित अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार भारतीय सिनेमा में अपनी देशभक्ति और सामाजिक संदेश वाली फिल्मों के लिए प्रसिद्ध थे, जिससे उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था।

देशभक्ति फिल्मों के लिए पहचाने जाते थे मनोज कुमार

मनोज कुमार ने ‘क्रांति’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘उपकार’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी अनेक फिल्में बनाई, जिनमें उन्होंने समाज की वास्तविक समस्याओं को उजागर किया और उनके समाधान प्रस्तुत किए। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में सम्मान प्राप्त था।

कई दिनों से थे अस्वस्थ

मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि वे पिछले 2-3 सप्ताह से बीमार चल रहे थे और इलाज के लिए उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार-शुक्रवार की रात 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

फिल्मी जगत में शोक की लहर

मनोज कुमार के निधन पर बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,

"मनोज कुमार साहब के निधन से हिंदी सिनेमा के एक स्तंभ को विदाई मिली है। उनकी कला ने भारत की भावना को अद्वितीय तरीके से व्यक्त किया। उनके परिवार और अनगिनत फैंस के प्रति गहरी संवेदना।"



शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि मनोज कुमार का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। उनके निधन से भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत हो गया, लेकिन उनकी यादें और फिल्में हमेशा उनके प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post