कोरबा में कोयला व्यापारी हत्याकांड की जांच करेगी कांग्रेस की टीम, आज पहुंचेगी पाली

कोरबा में कोयला व्यापारी हत्याकांड की जांच करेगी कांग्रेस की टीम, आज पहुंचेगी पाली

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के सरायपाली खदान गेट के सामने कोयला ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस गंभीर मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने विशेष जांच समिति गठित की है, जो आज बुधवार को मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल करेगी।

 नेताओं से सजी जांच समिति

इस जांच समिति का संयोजक रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया को बनाया गया है। उनके साथ पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पीसीसी महामंत्री प्रशांत मिश्रा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान को भी समिति में शामिल किया गया है।

आज 11:30 बजे पहुंचेगी टीम, परिजनों से करेगी मुलाकात

जांच समिति 9 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे पाली पहुंचेगी। वहां वे सरायपाली खदान क्षेत्र का निरीक्षण करेंगी और मृतक रोहित जायसवाल के परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी जुटाएंगी।

जांच के बाद रिपोर्ट सौंपेगी समिति

समिति घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी, जिससे आगे की कार्रवाई तय की जा सके।रोहित जायसवाल की हत्या के पीछे की सच्चाई क्या है, अब सबकी निगाहें कांग्रेस की इस जांच टीम पर टिकी हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post