भिलाई में दर्दनाक हादसा: नशे में सड़क किनारे गिरे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत

भिलाई में दर्दनाक हादसा: नशे में सड़क किनारे गिरे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही हुई मौत

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के खेरदा गांव में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां शादी समारोह में शामिल होने आया युवक शराब के नशे में सड़क किनारे गिर पड़ा और किसी अज्ञात वाहन ने उसे बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।



मृतक की पहचान 30 वर्षीय शिव कुमार पटेल के रूप में हुई है, जो खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के रीवा गहन गांव का निवासी था। वह 3 अप्रैल को अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने खेरदा गांव आया था। बताया जा रहा है कि शादी के दौरान उसने अत्यधिक शराब का सेवन किया और नशे की हालत में हेमंत फैशन बाजार के सामने नंदिनी रोड पर गिर पड़ा।

रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। वाहन का पहिया सीधे उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने जब शव देखा तो तत्काल जामुल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया, जो अपने गांव रवाना हो गए हैं।

फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगालने की प्रक्रिया चल रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post