छत्तीसगढ़: जेबकतरे ने बैंक कर्मी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, चार आरोपी एफआईआर में नामजद

छत्तीसगढ़: जेबकतरे ने बैंक कर्मी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, चार आरोपी एफआईआर में नामजद

डोंगरगढ़ (राजनांदगांव): शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला डोंगरगढ़ का है, जहां जेबकट को रंगे हाथ पकड़ने पर एक बैंक कर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी

जानकरी के मुताबिक, बैंक कर्मी ज्वेल जोसफ ने डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ दिन पहले वह रेलवे स्टेशन के सामने ठेले पर खड़ा था, तभी आरोपी इमरान उसकी जेब काटने की कोशिश कर रहा था। रंगे हाथ पकड़ने पर दोनों में विवाद हुआ और इमरान मौके से फरार हो गया



इसके बाद 2 अप्रैल को ज्वेल पेट्रोल पंप के पास खड़ा था, तभी इमरान अपने तीन साथियों - नकीब और दो अन्य के साथ बाइक से वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान नकीब ने ज्वेल पर चाकू से हमला कर दिया और सभी आरोपी फरार हो गए। घायल बैंक कर्मी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया 


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, लगातार बढ़ते अपराध से डोंगरगढ़ के लोग डरे हुए हैं और कड़ी पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं


जांच जारी, आरोपी फरार - डोंगरगढ़ में बढ़ते अपराध पर पुलिस की सख्ती जरूरी! ।है।। है।री! ।है।या। है।


Post a Comment

Previous Post Next Post