छत्तीसगढ़: वनरक्षक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, व्यापम की वेबसाइट से करें चेक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खबर है! वनरक्षक (Forest Guard) भर्ती परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद अभ्यर्थी अब छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
लिखित परीक्षा हुई थी 2 सितंबर 2024 को
यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, नवा रायपुर के अधीनस्थ वनरक्षक पदों की भर्ती हेतु आयोजित की गई थी। परीक्षा 2 सितंबर 2024 को सम्पन्न हुई थी और इसमें राज्यभर से हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
मॉडल उत्तर पर आमंत्रित की गई थीं आपत्तियां
परीक्षा के मॉडल उत्तर 5 मार्च 2025 को जारी किए गए थे और अभ्यर्थियों से 12 मार्च 2025 तक दावा-आपत्तियां मंगाई गई थीं। सभी प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा गहन परीक्षण कर अंतिम उत्तर कुंजी 28 मार्च 2025 को जारी कर दी गई।
कैसे देखें अपना रिजल्ट
अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं और स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर परीक्षा परिणाम डाउनलोड करें:
>> रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें – https://vyapamcg.cgstate.gov.in/
> महत्वपूर्ण: परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
नोट: परिणाम से संबंधित किसी भी त्रुटि या जानकारी के लिए अभ्यर्थी CG Vyapam की वेबसाइट पर दिए गए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते
