राजनांदगांव। छत्तीसगढ की हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में हॉकी इंडिया, स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया व छत्तीसगढ हॉकी के संयुक्त तत्वधान में अस्मिता स्टेट हॉकी लीग जूनियर बालिका की स्पर्धा 18 से 22 फरवरी तक तथा सब जूनियर दिनांक 21 से 26 फरवरी तक संस्कारधानी के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाऐगीं प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में 8 जिलो की टीमे व सब जूनियर बालिका वर्ग में 9 जिलो की टीमे हिस्सा लेंगी। आयोजन की तैयारियों को आयोजको द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है,चैंपियनशिप का उद्घाटन 18 फ़रवरी को शाम 4 बजे से अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि हॉकी नर्सरी को राज्य स्तर की स्पर्धा करने की जिम्मेदारी एक बार फिर हॉकी इंडिया ने दि है ।गतवर्ष वेस्ट जोन हॉकी की बालक बालिकाओं की सब जूनियर व जूनियर स्पर्धा का आयोजन खेल प्रेमियों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सफलता पूर्वक सम्पन्न होने के चलते इस बार हॉकी इंडिया व स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया ने इस बहुप्रतिष्ठित हॉकी स्पर्धा की जिम्मेदारी राजनांदगांव को सौंपी है जिसे लेकर हॉकी राजनांदगांव व हॉकी छत्तीसगढ के कार्यकर्ता एवं खिलाडी कडी मेहनत कर रहे है।
