होली के शुभ अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

होली के शुभ अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व को नई ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि होली समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग भरने वाला उत्सव है।



सीएम साय ने अपने संदेश में कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय और प्रेम व सौहार्द की जीत का संदेश देने वाला पर्व है। यह पर्व हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर समाज में एकता और सौहार्द को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम का संचार करे। रंगों और उमंगों के इस पर्व पर सभी प्रेम और उल्लास के साथ उत्सव मनाएं और एकता का संदेश फैलाएं।



Post a Comment

Previous Post Next Post