बिलासपुर में दिल दहला देने वाली घटना: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, 14 महीने की मासूम बेटी रोती रही पास में मायकेवालों का आरोप- ससुराल वालों ने की हत्या, अब बना रहे आत्महत्या का बहाना

बिलासपुर में दिल दहला देने वाली घटना: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, 14 महीने की मासूम बेटी रोती रही पास में मायकेवालों का आरोप- ससुराल वालों ने की हत्या, अब बना रहे आत्महत्या का बहाना 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह श्याम नगर में 24 वर्षीय विवाहित महिला सुलोचनी देवांगन का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला।2 साल पहले हुई शादी और अब पीछे रह गई है उसकी 14 महीने की मासूम बेटी, जो मां को ढूंढती रही।



ससुराल से मिला था 'बीमार होने' का फोन, पर घर पहुंचते ही मिला शव 

बलौदाबाजार निवासी सुलोचनी के मायकेवालों को शनिवार दोपहर फोन आया कि बेटी की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया गया है।लेकिन जब परिजन बिलासपुर पहुंचे तो घर के बाहर भीड़ और अंदर कमरे में सुलोचनी की लाश मिली। पास में फंदा लटक रहा था।परिजनों का गंभीर आरोप: ये आत्महत्या नहीं, साजिश है मायकेवालों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं हो सकती। सुलोचनी को फांसी पर लटकाया गया और अब इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने बताया कि बेटी को शादी के बाद से ही लगातार दहेज और पैसों के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पुस्तैनी जमीन बेचकर शादी की थी, फिर भी ससुरालवाले संतुष्ट नहीं थे।

"वो अपनी बच्ची को छोड़कर कभी नहीं मर सकती थी"

परिजनों का कहना है कि सुलोचनी अपनी 14 माह की बेटी को बहुत प्यार करती थी। वो कभी भी खुदकुशी नहीं कर सकती। उसे या तो मार दिया गया या ऐसा करने पर मजबूर किया गया।

पुलिस कर रही जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारण सामने आएंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



परिजनों की मांग: बेटी को न्याय दिलाओ

सुलोचनी के परिवार का साफ कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए। उनकी बेटी के साथ हुए अत्याचार को दबाया नहीं जाना चाहिए। वे चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए और दोषियों को सजा मिले।



Post a Comment

Previous Post Next Post