शिवनाथ एक्सप्रेस में हाई-प्रोफाइल चोरी: 20 हजार के पर्स में थे 65 लाख की ज्वेलरी, AC कोच से पार कर गए चोर

शिवनाथ एक्सप्रेस में हाई-प्रोफाइल चोरी: 20 हजार के पर्स में थे 65 लाख की ज्वेलरी, AC कोच से पार कर गए चोर

शिवनाथ एक्सप्रेस में सफर कर रही एक बिजनेसमैन की पत्नी उस वक्त हैरान रह गईं जब उनका कीमती पर्स चोरी हो गया। इस मामूली दिखने वाले पर्स की कीमत तो केवल 20 हजार रुपए थी, लेकिन उसके अंदर छिपा था 65 लाख रुपए की डायमंड ज्वेलरी और 45 हजार कैश। ये हैरान करने वाली वारदात गोंदिया से रायपुर आ रही ट्रेन के A-1 एसी कोच में हुई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया है।



राजनांदगांव से भिलाई के बीच हुई चोरी की वारदात

घटना की शिकार बनीं महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी हीरा व्यापारी दिनेश भाई पटेल की पत्नी हिना पटेल, जो 4 अप्रैल को तड़के शिवनाथ एक्सप्रेस से रायपुर के लिए निकली थीं। उन्होंने राजनांदगांव से पहले ट्रेन में नींद ली, और जब दुर्ग के बाद आंख खुली तो उनका कीमती पर्स गायब था। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन जब कुछ हाथ नहीं लगा तो रायपुर रेलवे स्टेशन में पहुंचकर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई।

पर्स में छिपा था करोड़ों का खजाना

हिना पटेल ने बताया कि उनके पर्स में 35 लाख का एक डायमंड हार, 25 लाख का एक और हार, करीब 5 लाख की चार हीरे की अंगूठियां, 45 हजार कैश और एक मोबाइल रखा हुआ था। ये सब कुछ कुछ ही मिनटों में ट्रेन से गायब हो गया।



रेलवे पुलिस जुटी जांच में

चूंकि घटना राजनांदगांव से भिलाई-3 स्टेशन के बीच हुई, इसलिए रायपुर में ज़ीरो एफआईआर दर्ज कर मामला भिलाई-3 जीआरपी को सौंपा गया। रेलवे पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और ट्रेन में सफर कर रहे संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।

यात्रियों के लिए चेतावनी

इस वारदात ने एक बार फिर रेलवे में सफर के दौरान सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर कीमती सामान ले जा रहे यात्रियों के लिए यह एक बड़ा सबक है कि सावधानी हटी नहीं, दुर्घटना घटी।



Post a Comment

Previous Post Next Post