छत्तीसगढ़ में फिर करवट लेगा मौसम, छह अप्रैल से बारिश के आसार, पारा चढ़ेगा 5 डिग्री तक

छत्तीसगढ़ में फिर करवट लेगा मौसम, छह अप्रैल से बारिश के आसार, पारा चढ़ेगा 5 डिग्री तक

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप के साथ गर्मी का असर देखने को मिलेगा। फिलहाल तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार छह अप्रैल से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।



पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण तापमान में लगभग चार डिग्री की गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो छह अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

शुक्रवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। शनिवार को रायपुर समेत अन्य जिलों में आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन गर्मी बढ़ने के पूरे आसार हैं।

अगले 24 घंटों तक तापमान में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद मौसम फिर से रंग बदल सकता है। गर्मी के इस दौर में बारिश कुछ राहत जरूर ला सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post