दुर्ग में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले ने नया रुख ले लिया है। मृतका के पिता ने कहा कि उनका बेटा (चाचा) ऐसा घिनौना काम नहीं कर सकता,

दुर्ग में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले ने नया रुख ले लिया है। मृतका के पिता ने कहा कि उनका बेटा (चाचा) ऐसा घिनौना काम नहीं कर सकता, 


क्योंकि उसने बचपन से अपनी भतीजी के लिए हर संभव कोशिश की थी। परिवार का शक उस कार मालिक पर है, जिसके वाहन से बच्ची का शव बरामद हुआ था। परिजनों ने पुलिस पर कार मालिक को बचाने का आरोप लगाया है। इस घटना से गुस्साए मोहल्ले की एक महिला ने कहा, "मुझे रिवॉल्वर दो, मैं खुद उसे गोली मार दूंगी, चाहे मुझे फांसी ही क्यों न हो जाए।"

कांग्रेस की जांच टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बालोद की विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि जांच के नाम पर पीड़ित परिवार को ही परेशान किया जा रहा है। रात ढाई बजे घरवालों को उठाकर ले जाना और 8 साल की दूसरी बच्ची से भी पूछताछ के दौरान उसे डराना गलत है। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के चाचा को गिरफ्तार किया है।




सुप्रीम कोर्ट के वकील लड़ेंगे केस

इस मामले में पीड़ित पक्ष की मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट के 5 वकील और भिलाई के वकील राजकुमार तिवारी बिना फीस के केस लड़ेंगे। वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने बताया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आरोपी को कड़ी सजा मिले। दुर्ग एसपी ने मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय SIT गठित की है, जो फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए काम करेगी।

 एक और घटना से आक्रोश

दुर्ग में 24 घंटे के भीतर एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक 19 साल की मूक-बधिर लड़की के साथ उसके मुंह बोले चाचा ने छेड़छाड़ की। मंगलवार को वह घर में घुसा, लड़की का हाथ पकड़ा और विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया। गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

 सरकार उठाएगी वकीलों का खर्च

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 5 वकीलों की टीम जल्द भिलाई पहुंचेगी। दिल्ली की सांसद और वकील बांसुरी स्वराज से भी इस मामले में बात चल रही है। वकीलों का खर्च जनसहयोग और राज्य सरकार मिलकर उठाएगी, ताकि आरोपी को फांसी तक पहुंचाया जा सके।

क्या है पूरा मामला?

6 अप्रैल 2025 को ओम नगर उरला में 6 साल की बच्ची कन्या भोज के लिए अपने चाचा के घर गई थी। चाचा उसे ऊपरी मंजिल के कमरे में ले गया, जहां उसने रेप किया और हत्या कर दी। बच्ची के शरीर पर सिगरेट से जलाने और इलेक्ट्रिक शॉक देने के निशान भी मिले। हत्या के बाद शव को कार की डिक्की में छिपा दिया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post