डोंगरगढ़ में दिनदहाड़े सनसनी: पॉकेटमारी करते पकड़े गए बदमाशों ने बैंककर्मी पर किया चाकू से हमला!
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में अपराधियों के हौसले आसमान छू रहे हैं। सोमवार को शहर के बीचोंबीच एक बैंककर्मी पर पॉकेटमारी का विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, बैंककर्मी ने जब पॉकेटमारों को रंगे हाथ पकड़ा, तो चार बदमाशों का गिरोह मौके पर आ धमका। मुख्य आरोपी इमरान, अपने साथी नकीब और दो अन्य के साथ बाइक पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए बैंककर्मी से मारपीट शुरू कर दी। तभी आरोपी नकीब ने चाकू से उस पर हमला कर दिया और सभी आरोपी फरार हो गए।
घायल बैंककर्मी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डोंगरगढ़ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
