कोरबा में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब शादी से लौट रही बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराने के बाद खेत में जा गिरी। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला।

कार में 6 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें दुल्हन की बहन भी शामिल थी। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव के पास हुई। कोरबा के बंधवाभांटा निवासी राजेश कुमार रजक की बारात मंगलवार शाम रायगढ़ जिले के जोगड़ा गांव गई थी। शादी के बाद बुधवार दोपहर बारात वापस लौट रही थी, तभी यह हादसा हो गया। 

जानकारी के मुताबिक, कार चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। हादसे की खबर मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post