**छत्तीसगढ़: बीजापुर के माड़ इलाके में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन ढेर, दो के शव बरामद**

 **छत्तीसगढ़: बीजापुर के माड़ इलाके में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन ढेर, दो के शव बरामद**

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार सुबह जिले के माड़ इलाके में इंद्रावती नेशनल पार्क के घने जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जबकि दो के शव सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिए हैं।

बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने मुठभेड़ और दो शवों की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी कहा कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।



सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इंद्रावती टाइगर रिजर्व के माड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त जानकारी मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। सुबह करीब 9 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी भी रुक-रुक कर जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। सबसे राहत की बात ये है कि मुठभेड़ में सभी जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं। मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

**यह मुठभेड़ नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।**

Post a Comment

Previous Post Next Post