**छत्तीसगढ़: पत्नी ने पति को नींद की गोलियां खिलाकर मासूम बेटी के सामने दी दर्दनाक मौत, अवैध संबंधों का शक**
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। यह हत्या इतनी खौफनाक थी कि जिसने भी सुना, वह सन्न रह गया। दर्दनाक बात ये रही कि यह पूरी वारदात पति-पत्नी की 5 साल की मासूम बेटी के सामने अंजाम दी गई, जिसने पूरे मामले का खुलासा किया।
**नींद की गोली खिलाकर किया हमला**
घटना लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकनाकला की है। मृतक मोहम्मद उम्मत (32) को उसकी पत्नी मेहरून निशा ने पहले खाने में नींद की गोली मिलाकर बेहोश किया, फिर उसके हाथ-पांव बांध दिए। इसके बाद सिर पर पॉलिथीन चढ़ाकर दुपट्टे से गला घोंट दिया। यह सब उस समय हुआ जब घर में 5 साल की मासूम बच्ची भी मौजूद थी।
**मासूम की गवाही से हुआ खुलासा**
वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने बच्चों से कहा कि उनके पिता सो रहे हैं और उन्हें लेकर दूसरे घर चली गई। अगली सुबह जब घर का ताला खुला और लोग पहुंचे, तो मासूम बच्ची ने रोते हुए बताया कि "मां ने पापा को मार दिया।" बच्ची की बात सुनकर गांव और पुलिस दोनों हैरान रह गए।
**अवैध संबंधों की आशंका**
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी महिला के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे, और यही इस हत्या की वजह हो सकती है। फिलहाल लुण्ड्रा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स से पूरे मामले की परतें खुलने की उम्मीद है।
**पुलिस ने शुरू की गहराई से जांच**
सरगुजा पुलिस अब इस सनसनीखेज हत्याकांड की गहराई से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर भारी आक्रोश है। सभी को अब इस बात का इंतजार है कि आखिर एक पत्नी ने अपने पति के साथ इतनी बेरहमी क्यों ??

