Live Accident : हाइवे पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर, स्कूल जा रहे शिक्षक गंभीर रूप से घायल – कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई है। शनिवार सुबह केशकाल नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम बेड़मा के पास एक बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार शिक्षक बुरी तरह घायल हो गया। यह पूरा वाकया कार में लगे डैश कैमरे में लाइव रिकॉर्ड हो गया।
घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है जब वारेन्द्र सिरसाट नामक युवक अपनी बाइक से बेड़मा से किलेपाल स्कूल जा रहा था। सड़क पार करते वक्त उन्होंने मुख्य मार्ग पर आ रही तेज रफ्तार कार को नहीं देखा, जिससे भीषण टक्कर हो गई।
घायल वारेन्द्र को तत्काल घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से उसी कार में अस्पताल पहुंचाया गया। केशकाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।
कहर दोहरी मार का: पिता की भी सड़क हादसे में गई थी जान
यह हादसा वारेन्द्र के परिवार के लिए और भी ज्यादा दर्दनाक इसलिए है क्योंकि उनके पिता, जो स्वयं एक शिक्षक थे, 6 महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके हैं। वारेन्द्र को अनुकंपा नियुक्ति के तहत स्कूल में शिक्षक पद पर रखा गया था। अब वही सड़क एक बार फिर उनके जीवन को चुनौती दे गई।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं वीडियो फुटेज से स्पष्ट है कि चूक किस ओर से हुई। यह हादसा न केवल नियमों के प्रति लापरवाही का परिणाम है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की भी एक कड़वी याद दिलाता है।
Tags
दुर्घटना

