Raipur Crime: नशे में डूबे विवाद ने ली जान! राजधानी में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime: नशे में डूबे विवाद ने ली जान! राजधानी में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात से दहल उठी। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया और दिनदहाड़े एक युवक की जान ले ली। चाकू से किए गए हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।



आज़ाद चौक थाने के इलाके में मची अफरा-तफरी

घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की है, जहां नशे में धुत दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात खून-खराबे तक पहुंच गई। मृतक की पहचान गोपी निषाद के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम शुभम साहू है जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

शराब बना जानलेवा वजह

मिली जानकारी के अनुसार, गोपी निषाद सुबह से ही शराब के नशे में था। इसी दौरान शुभम साहू से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस बढ़ी, गाली-गलौज हुई, फिर मारपीट और अचानक शुभम ने जेब से चाकू निकालकर गोपी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

घटना के बाद इलाके में तनाव

जैसे ही घटना की खबर फैली, इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस बोली - जल्द चार्जशीट दाखिल कर सख्त कार्रवाई की जाएगी

रायपुर में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाएं शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। क्या शहर में आम लोगों की सुरक्षा अब खतरे में है? क्या यह किसी बड़ी लापरवाही का नतीजा है? सवाल उठ रहे हैं... जवाब इंतज़ार में हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post