रायपुर/बिलासपुर/टाटानगर। आगामी जून माह में रेलवे ने कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने व उनके मार्गों को परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से यह कदम विभिन्न मंडलों में चल रहे मेंटेनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य और तकनीकी अपग्रेडेशन के चलते उठाया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर 1 जून को नहीं चलेगी
ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल में चल रहे ऑटो-सेक्शन कमीशनिंग कार्य के चलते 1 जून 2025 को रायपुर और विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रद्द ट्रेनों की सूची:
-
58527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर – 1 जून को रद्द
-
58528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर – 1 जून को रद्द
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस सूचना का ध्यान रखें।
टाटानगर रूट पर भी बड़े बदलाव, कई ट्रेनें रद्द
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत गम्हरिया-सिनी सेक्शन में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों के चलते मेगा ब्लॉक लागू किया गया है, जिसके कारण टाटानगर, इतवारी, और बिलासपुर के बीच चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
रद्द ट्रेनों की प्रमुख जानकारी:
-
18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस –
दिनांक: 31 मई, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जून 2025 – रद्द -
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस –
दिनांक: 4, 11, 18, 25 जून 2025 – रद्द -
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस –
दिनांक: 5, 12, 19, 26 जून 2025 – रद्द
उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया
कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द करने के बजाय वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस शामिल हैं।
डायवर्टेड ट्रेनों की सूची:
-
18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस
– 3, 10, 17, 24 जून 2025 को कट्क-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब मार्ग से चलेगी। -
18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस
– 1, 8, 15, 22, 29 जून को ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग से चलेगी। -
13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
– 3, 10, 17, 24 जून को कान्ड्रा-सीनी मार्ग से (टाटानगर को छोड़कर) चलेगी। -
13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
– 31 मई, 7, 14, 21, 28 जून को सीनी-कान्ड्रा मार्ग से (टाटानगर को छोड़कर) चलेगी।
रेलवे की यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित वेबसाइट या स्टेशन से अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। इस असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया कि ये बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता को बेहतर करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।
