**नाबालिग को बहलाकर भगा ले गया कबाड़ी, परिजनों ने थाने में दर्ज की शिकायत**

 **नाबालिग को बहलाकर भगा ले गया कबाड़ी, परिजनों ने थाने में दर्ज की शिकायत**

गौरेला में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद शिकायत दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

गौरेला के समता नगर में रहने वाले एक परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी 27 अप्रैल की रात अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से संपर्क किया, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला।

बाद में पता चला कि वार्ड 7 का रहने वाला कबाड़ी राजेश सोनकर, अपने साथियों बृजेश सोनकर, छिनगी सोनकर और कान्हा नामदेव के साथ मिलकर नाबालिग को बहलाकर ले गया है। परिजनों ने 28 अप्रैल को गौरेला थाने में शिकायत दर्ज की। चार दिन बीत जाने के बाद भी नाबालिग का कोई अता-पता नहीं चला है। चिंतित परिजनों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post