**बिलासपुर के KR लॉ कॉलेज में NSUI का उत्पात: वार्षिकोत्सव में मंच पर हंगामा, छात्राओं से अभद्रता, डिप्टी CM को धमकी**

**बिलासपुर के KR लॉ कॉलेज में NSUI का उत्पात: वार्षिकोत्सव में मंच पर हंगामा, छात्राओं से अभद्रता, डिप्टी CM को धमकी**

बिलासपुर के कौशलेंद्र राव (KR) लॉ कॉलेज में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान NSUI नेताओं ने जमकर बवाल मचाया। मंच पर चढ़कर कार्यक्रम बाधित करने की धमकी दी, छात्राओं के साथ अभद्रता की और मारपीट की धमकी तक दी। डिप्टी सीएम अरुण साव के पहुंचने से पहले माइक छीनकर हंगामा किया गया। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने NSUI नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज



**क्या हुआ समारोह में?**  

28 अप्रैल को KR लॉ कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन था। इस दौरान NSUI जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, लोकेश नायक, शुभम जायसवाल, मोहित मिश्रा, विपलव यादव, अमित कौशिक, धीरज वारे और नीलम सोनी समेत अन्य कार्यकर्ता पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मंच पर चढ़कर सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रही छात्राओं के साथ बदतमीजी की और कार्यक्रम को रोकने की धमकी दी।

**डिप्टी सीएम के आने से पहले बिगड़ा माहौल**  

छात्रा नेहा तिवारी और अंजूलता साहू ने बताया कि मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम अरुण साव के आने से ठीक पहले NSUI नेता मंच पर पहुंचे। मंच संचालन कर रहे छात्र-छात्राओं से माइक छीनकर उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और मारपीट की धमकी दी। छात्राओं ने बताया कि मौसम खराब होने और स्वास्थ्य कारणों से वे उसी दिन शिकायत दर्ज नहीं कर सकीं, लेकिन अब सभी छात्र एकजुट होकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

**सम्मान न होने पर भड़का गुस्सा**  

छात्रों के मुताबिक, समारोह में शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान हो रहा था। NSUI जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह और उनके साथी पीछे बैठे थे। रंजीत ने मंच संचालक छात्रा को एक पर्ची देकर अपने और अपने साथियों का नाम स्वागत के लिए पुकारने को कहा। जब ऐसा नहीं हुआ, तो रंजीत और उनके साथियों ने मंच पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया।

**पहले भी विवादों में रहा रंजीत**  

NSUI जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह का नाम पहले भी विवादों में रहा है। तोरवा के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल प्रबंधन ने रंजीत पर स्कूल घेरकर वसूली और बंद कराने की धमकी देने का आरोप लगाया था। उस मामले में लिखित शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

**छात्रों की मांग- सख्त कार्रवाई हो**  

छात्रों ने बिलासपुर SP से NSUI नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की गुंडागर्दी से कॉलेज का माहौल खराब हो रहा है। छात्रा अंजूलता ने कहा, "हम चाहते हैं कि दोषियों को सबक मिले, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत न करे।"

**पुलिस की कार्रवाई का इंतजार**  

छात्रों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर SP कार्यालय ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई होगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post